जयपुर/भरतपुर: भरतपुर जिले (Bharatpur District) में थाना उद्योग नगर (Udhyog Nagar) क्षेत्र के रीको एरिया (Ricco Area) स्थित पीएनबी बैंक (PNB Bank) में 12 जनवरी को दिनदहाड़े फायरिंग (Firing) कर लूट करने के मामले में पुलिस (Police) ने एक और आरोपी कल्ला उर्फ कारूआ उर्फ लक्ष्मण जाटव पुत्र सुरेश (31) निवासी जाटव मोहल्ला बिलोनी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर (Dholpur) को गिरफ्तार किया है। एसपी मृदुल कच्छावा (SP Mridul Kachawa) ने बताया कि 12 जनवरी 2024 की दोपहर करीब 12:30 बजे रीको एरिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाश फायरिंग कर स्टाफ को धमका कर कैश काउंटर (Cash Counter) से 24 हजार 380 रुपए लूट कर भाग गए थे। शाखा प्रबंधक अंकुश मित्तल (Brnch Manager Ankush Mittale) की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी कच्छावा ने बताया कि एसएचओ हनुमान सहाय (SHO Hanuman Sahay) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage),घटनास्थल पर मिले सबूत (Evidence), अन्य तकनीकी साक्ष्यों व आसूचना संकलन के आधार पर 16 अक्टूबर को घटना के दो आरोपियों अजीत ठाकुर व शिब्बू उर्फ शिवचरण ठाकुर निवासी धौलपुर को गिरफ्तार किया था। रविवार (Sunday) को तीसरे आरोपी कल्ला उर्फ कारुआ उर्फ लक्ष्मण जाटव को गिरफ्तार (Arrest) किया गया। कल्ला के विरुद्ध जयपुर (Jaipur) एवं धौलपुर के विभिन्न थानों में जानलेवा हमला, डकैती, लूट, चोरी और फायरिंग के सात प्रकरण दर्ज है। रिपोर्ट: संदीप अग्रवाल 969453455
रीको एरिया स्थित PNB बैंक में फायरिंग कर दिनदहाड़े लूट की वारदात में एक और आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के
भरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग कर दिनदहाड़े लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार
Related News
2 मई को होगा “रंग दे गुलाबी” अभियान का आयोजन, शहर की 500 दीवारें रंगने का होगा प्रयास
नगर निगम जयपुर ने नवाचारों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम रखते हुए 2 मई को “रंग दे गुलाबी” अभियान की घोषणा की, इस अभियान के तहत देश में पहली बार एक ही दिन में 500 दीवारें रंगने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई यह पहल शहर की सुंदरता को नई पहचान देने के साथ-साथ जनभागीदारी का एक बड़ा उदाहरण बनेगी। नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर निगम आयुक्त ने इस महत्वाकांक्षी अभियान को जयपुर के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।
शहर को और अधिक आकर्षक और जीवंत बनाने की दिशा में यह अगला कदम
आयुक्त ने बताया कि “सफाई सेवा मैराथन” से स्वच्छता की दिशा में मजबूत आधार स्थापित करने के बाद अब शहर को और अधिक आकर्षक और जीवंत बनाने की दिशा में यह अगला कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “रंग दे गुलाबी” केवल गुलाबी रंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य गुलाबी नगरी जयपुर को विभिन्न रंगों से और अधिक सुंदर, सृजनात्मक और जीवंत बनाना है। शहर की दीवारों पर पारंपरिक गुलाबी के साथ-साथ आकर्षक और कलात्मक रंगों का उपयोग किया जाएगा, जिससे हर क्षेत्र अपनी अलग पहचान के साथ उभरे और शहर की सांस्कृतिक विरासत का आधुनिक स्वरूप सामने आए। इस अभियान में स्कूल, कॉलेज, एनजीओ, निजी संस्थाएं, कॉर्पोरेट समूह और आम नागरिक स्वेच्छा से भाग ले सकते हैं। विशेष रूप से पेंटिंग सेवाएं देने के इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 7470651609 एवं 7878252518 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अभियान के अंतर्गत चिन्हित सभी 500 दीवारों की जानकारी पेंटिंग से पहले और बाद में मीडिया एवं आमजन के साथ साझा की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम जयपुर ने सभी जयपुरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लेकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और रंगीन बनाने में अपना योगदान दें।
राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 सम्पन्न, 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के मसालों की हुई बिक्री,
सहकारिता विभाग एवं कॉनफेड द्वारा जवाहर कला केन्द्र में आयोजित किए जा रहे दस दिवसीय मेले ''राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026'' का रविवार को समापन हो गया है। मेले में रिकॉर्ड 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के मसालों एवं अन्य उत्पादों की बिक्री हुई। यह अब तक की सर्वाधिक बिक्री है और विगत वर्ष से करीब 1.25 करोड़ रुपये अधिक है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं को किया गया पुरस्कृत,शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को दी बधाई
पहली बार लगभग 160 स्टॉल्स पर उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी की गई
सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने बताया कि इस बार का मसाला मेला कई मायनों में खास रहा। मेले में पहली बार लगभग 160 स्टॉल्स पर उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी की गई। यह अब तक की सर्वाधिक स्टॉल संख्या है और पिछले वर्ष से लगभग 40 अधिक है। मेले में पहली बार उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ट्रॉली की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने बताया कि आमजन में जागरूकता बढ़ाने एवं जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पहली बार मेले में जेनेरिक मेडिसिन जागरूकता स्टॉल भी लगाई गई। साथ ही, आर्गेनिक उत्पादों, श्री अन्न उत्पादों, एक जिला एक उत्पाद एवं जीआई टैग उत्पादों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम बार ग्राम सेवा सहकारी समितियों और कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा मेले में प्रभावी भागीदारी की गई। शासन सचिव ने मेले के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बिक्री में ये संस्थाएं रहीं अव्वल
शीर्ष संस्थाओं में सर्वाधिक बिक्री की श्रेणी में कॉनफेड प्रथम स्थान पर, तिलम संघ द्वितीय स्थान पर और RCDF (जयपुर डेयरी) तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार, जिला उपभोक्ता भंडारों में प्रथम स्थान पर कोटा, द्वितीय स्थान पर उदयपुर एवं तृतीय स्थान पर बारां रहे। वहीं, क्रय विक्रय सहकारी समितियों में प्रथम स्थान पर मथानिया, द्वितीय स्थान पर बिलाड़ा और तृतीय स्थान पर नागौर रहे। जबकि, ग्राम सेवा सहकारी समितियों में पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति (Sikar) प्रथम स्थान पर एवं निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वितीय स्थान पर रही। नवाचार श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य हेतु बाड़मेर जिले की सुंदरा ग्राम सेवा सहकारी समिति को पुरस्कृत किया गया।
‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ का बेंगलुरु में सफल आयोजन
राजस्थान को कृषि नवाचार, एग्रीटेक निवेश और वैश्विक साझेदारी का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) तथा राजस्थान फाउंडेशन के सहयोग से कृषि विभाग, राजस्थान द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के अंतर्गत बेंगलुरु में इनवेस्टर मीट का सफल आयोजन किया गया जिसमें कृषि, एग्रीटेक, उद्योग और निवेश क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया।
राज्य सरकार नवाचार को बढ़ावा देकर एग्रीटेक सेक्टर को मजबूत कर रही
कृषि क्षेत्र में राजस्थान की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए माननीय कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार नीतिगत समर्थन, बुनियादी ढांचे और नवाचार को बढ़ावा देकर एग्रीटेक सेक्टर को मजबूत कर रही है, जिससे निवेशकों और उद्यमियों के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र तैयार हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम 2026 की फिल्म के प्रदर्शन ने राज्य में कृषि और एग्रीटेक क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी मंजू राजपाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि राजस्थान में कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं, जिनमें तकनीक का समावेश, मूल्य संवर्धन और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एग्रीटेक के माध्यम से राज्य में नए अवसर तेजी से विकसित हो रहे हैं।
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट–2026 की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ
बेंगलुरु इनवेस्टर मीट ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है, जिसने राज्य को एग्रीटेक और कृषि निवेश के एक उभरते हुए केंद्र के रूप में सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। आगामी 23 से 25 मई 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक मीट का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें देश-विदेश के निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं की व्यापक भागीदारी अपेक्षित है। इस आयोजन की पूर्व तैयारियों के तहत बेंगलुरु से पहले जयपुर और नई दिल्ली में सफलतापूर्वक इनवेस्टर मीट आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि आगे भी देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में ऐसे इनवेस्टर मीट्स प्रस्तावित हैं, जिससे इस वैश्विक पहल को और व्यापक आयाम मिल सके।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज राजस्थान दौरे पर, एयरपोर्ट पर CM भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान के दौरे पर हैं. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की, राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद यह उनका पहला प्रदेश प्रवास है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है. नितिन नबीन का यह दौरा केवल एक औपचारिक स्वागत कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आगामी पंचायत, निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन की 'नब्ज' टटोलने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने का एक बड़ा रणनीतिक कदम है.
टोंक में भाजपा के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज टोंक में भाजपा के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और छह अन्य जिलों के कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे। नितिन नवीन के स्वागत को लेकर जयपुर और टोंक में भव्य तैयारियां की गई हैं। पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया. इसके साथ ही बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा, जबकि जालौर जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास होगा।
संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों पर रणनीति बनाएंगे
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान के पहले आधिकारिक दौरे पर हैं. वे जयपुर में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों पर रणनीति बनाएंगे.नितिन नबीन का यह दौरा केवल एक औपचारिक स्वागत कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आगामी पंचायत, निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन की 'नब्ज' टटोलने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने का एक बड़ा रणनीतिक कदम है
जयपुर में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बोले- कैंसर बचाव हेतु जन जागरूकता जरूरी, राज्यपाल ने कहा चलाएं कैंसर मुक्त अभियान
जयपुर में कैंसर बचाव पर बड़ा संदेश, जन जागरूकता अभियान चलाने की अपील
सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने और उसे हराने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से तंबाकू, नशीले पदार्थों और खराब जीवनशैली से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कैंसर बचाव हेतु व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
उपराष्ट्रपति जयपुर में कैंसर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैंसर उपचार के क्षेत्र में नई तकनीकों और चिकित्सा अनुसंधानों से उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि कीमोथेरेपी जैसी कठिन प्रक्रिया के स्थान पर टैबलेट आधारित उपचार की दिशा में हो रहे प्रयास उत्साहजनक हैं।
आयुष्मान योजना से मरीजों को राहतउपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैंसर मरीजों को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना में सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी सहित कई प्रकार के उपचार शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि यह योजना सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में ब्रेस्ट कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, मुंह के कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों के इलाज को कवर करती है। गरीब मरीजों को विशेष सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जाती है।
सर्वाइकल कैंसर पर चिंताउपराष्ट्रपति ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर देश में महिलाओं के बीच दूसरा सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है। इसके बचाव के लिए वैक्सीनेशन और समय पर जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें इस दिशा में प्रभावी प्रयास कर रही हैं।
राज्यपाल ने कहा- टीबी मुक्त अभियान की तरह कैंसर मुक्त अभियान चलाएंहरिभाऊ बागडे ने कहा कि जिस प्रकार टीबी मुक्त अभियान चलाकर सफलता मिली है, उसी तरह कैंसर मुक्त राजस्थान अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कैंसर रोकथाम के लिए जीवनशैली, खानपान और पर्यावरण पर ध्यान देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल हैं, इसलिए लोगों को इनसे दूरी बनानी चाहिए। साथ ही शुद्ध पानी, रसायन मुक्त खेती और स्वस्थ वातावरण पर भी ध्यान देना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताए सुधार कार्यगजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान में कैंसर जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
कैंसर सर्वाइवर फिल्म का लोकार्पणकार्यक्रम में उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और चिकित्सा मंत्री ने कैंसर सर्वाइवर पर आधारित एक प्रेरणादायक फिल्म का लोकार्पण भी किया। समारोह में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जागरूकता ही सबसे बड़ा बचावविशेषज्ञों का मानना है कि समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली, तंबाकू से दूरी और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जन जागरूकता ही इस बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी हथियार है।