जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल 8 लोगों की मौत !

जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर ICU वॉर्ड में अचानक आग लग गई ।

WhatsApp Image 2025-10-06 at 10

जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर ICU वॉर्ड में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा वार्ड धुएं से भर गया।हॉस्पिटल स्टाफ ने फौरन मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया, लेकिन अफरातफरी में 8 लोगों की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से झुलस गए। मरने वालों में सीकर, भरतपुर और सांगानेर के मरीज शामिल हैं।आग के बीच पुलिस जवानों ने भी बहादुरी दिखाई। कांस्टेबल वेदवीर, हरि मोहन और ललित ने 10 से ज़्यादा मरीजों को बाहर निकाला। खुद बेसुध होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और कई मंत्री मौके पर पहुंचे। वहीं कांग्रेस विधायक रफीक खान ने सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा इंतज़ामों की कमी से ये हादसा हुआ। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।