जयपुर जिले के नगर निकायों में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के परिणाम घोषित किए गए

2 नगर परिषदों व 16 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित

Election2026

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले के नगर निकायों में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के परिणाम घोषित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने बताया कि 02 नगर परिषदों व 16 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों पर परिणाम घोषित हुए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 12 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के 6 अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चौमूं नगर परिषद् से आशीष दुसाद (भारतीय जनता पार्टी), शाहपुरा नगर परिषद् से रविश खटाना (भारतीय जनता पार्टी), बगरू नगर पालिका से संतोष चौहान (भारतीय जनता पार्टी), बस्सी नगर पालिका से निर्मला खोलिया (भारतीय जनता पार्टी) तथा चाकसू नगर पालिका से पुष्पा देवी (भारतीय जनता पार्टी) निर्वाचित हुई हैं।

इसी प्रकार दूदू नगर पालिका से गरिमा कंवर (इंडियन नेशनल कांग्रेस), जमवारामगढ़ नगर पालिका से राकेश कुमार वर्मा (भारतीय जनता पार्टी), जोबनेर नगर पालिका से सरोज गुर्जर (भारतीय जनता पार्टी), कालाडेरा नगर पालिका से उर्मिला कुमावत (भारतीय जनता पार्टी) तथा कानोता नगर पालिका से राम किशन (इंडियन नेशनल कांग्रेस) निर्वाचित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि खेजरौली नगर पालिका से सुनीता सैनी (इंडियन नेशनल कांग्रेस), किशनगढ़-रेनवाल नगर पालिका से सुनीता अग्रवाल (भारतीय जनता पार्टी), मनोहरपुर नगर पालिका से अर्जुन मोहनपुरिया (इंडियन नेशनल कांग्रेस), नरायना नगर पालिका से अब्दूल रज्जाक (इंडियन नेशनल कांग्रेस), फागी नगर पालिका से सुरेश (इंडियन नेशनल कांग्रेस), फुलेरा नगर पालिका से राजू शर्मा (भारतीय जनता पार्टी), सांभर नगर पालिका से पवन कुमार मोदी (भारतीय जनता पार्टी) तथा वाटिका नगर पालिका से कमला देवी (भारतीय जनता पार्टी) निर्वाचित हुई हैं।

इनमें चाकसू नगर पालिका से पुष्पा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।