कैंची धाम का सफर भी होगा आसान

CM भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को 162 नई बसों की सौगात दी

bhajan lal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को 162 नई बसों की सौगात दी। जयपुर के अमर जवान ज्योति पर शनिवार को सीएम भजनलाल ने राजस्थान रोडवेज की नई बसों का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 2 सुपर लग्जरी और 160 एक्सप्रेस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने नई बसों की पूजा-अर्चना की। नई बसों से सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही कैंची धाम का सफर भी आसान होगा।

जयपुर से कैंचीधाम के लिए चलेंगी 2 सुपर लग्जरी बस

इसके अलावा जयपुर से कैंचीधाम के लिए 2 सुपर लग्जरी बसें चलेंगी। सीएम भजनलाल ने पूजा अर्चना के बाद सुपर लग्जरी बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें एसी, आरामदायक सीटें, वाई-फाई, जीपीएस और पैनिक बटन जैसी सुविधाओं से लैस हैं।  शाहपुरा-विद्याधर नगर डिपो 22-22 बसें, जयपुर-दौसा को 20-20, अजमेर और अजयमेरू डिपो 7-7 बसें, कोतपूतली, हिंडौनसिटी व सवाईमाधोपुर डिपो को 5-5 बसें आवंटित की गई है।