सेना के शौर्य कि जनसभा

सेना के सम्मान में कांग्रेस नेताओं ने किया जयहिंद सभा आयोजन

gh5tae9_gehlot-pilot-dotasara_625x300_16_November_23

राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सेना के शौर्य और सरकार की जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े किए। सभा में कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को सीजफायर, अमेरिका की मध्यस्तता, आतंकवाद और सैन्य तैयारियों पर पारदर्शिता से जवाब देना चाहिए।इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद रणदीप सुरजेवाला, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।सभा का आयोजन बालाजी फार्म हाउस स्थित वीरेंद्र धाम मेमोरियल छात्रावास परिसर में किया गया। 

वीरांगनाओं का सम्मान, सेना को सलाम

सभा की शुरुआत में कांग्रेस नेताओं ने युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिकों और वीरांगनाओं को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान की धरती वीर पैदा करती है। भारत की सेना पर 140 करोड़ लोगों को गर्व है। सेना के सम्मान में यह सभा है, लेकिन सवाल सरकार से भी जरूरी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  कहा-

सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर सीजफायर को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव में युद्ध विराम किया गया, जबकि देश को इसकी जानकारी होनी चाहिए थी। पहलगाम के आतंकियों को भारत के हवाले करने की शर्त रखनी चाहिए थी।

गहलोत ने आरएसएस और बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगे को लेकर इनकी सोच शुरू से संदेहास्पद रही है। उन्हाेंने कहा कि अमेरिका पंचायती करने वाला कौन है। अमेरिका ने कभी साथ नहीं दिया। गोवा पर पुर्तगाली कब्जा था, तब भी अमेरिका ने विरोध किया, सिक्किम को मिलाया तब भी साथ नहीं दिया।