दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार सुबह वापस दिल्ली लौट आई

लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में उतारा गया विमान कल एअर इंडिया की 3 फ्लाइट कैंसिल हुई थीं

Indigo flight emergency landing in Delhi

 दिल्ली में  इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद से देश में विमानों की लगातार आपात लैंडिंग देखने को मिल रही है। गुरुवार सुबह दिल्ली से लेह जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई 2006 की तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों समेत करीब 180 लोग सवार थे। गुरुवार सुबह फ्लाइट ने दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी। लेह पहुंचने से कुछ देर पहले तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। विमान लेह पहुंचने के कुछ ही देर बाद वापस लौट आया और सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतर गया। फिलहाल आधिकारिक तौर पर उस तकनीकी खराबी की जानकारी सामने नहीं आई है। 

 

18 जून: फ्लाइट AI2145 की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

एयरलाइन के मुताबिक दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट AI2145 मंगलवार रात को बाली के लिए रवाना हुई थी और ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के बाद बीच रास्ते से लौट आई। फ्लाइट ने बुधवार तड़के दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइंस की ओर से उनके रुकने की व्यवस्था भी की गई है।

न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, इंडोनेशिया के माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी में मंगलवार को विस्फोट हुआ। ज्वालामुखी से 11 किमी ऊंचाई तक राख उड़ी। बुधवार सुबह फिर से 1 किमी ऊंचा राख का गुबार निकला। जिससे बाली के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

इधर, हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट को आज सुबह ईमेल में बम रखने की धमकी मिली। बेगमपेट ACP ने बताया कि जांच के लिए बम स्क्वॉड को बुलाया गया है और एयरपोर्ट के हर हिस्से की अच्छे से तलाशी ली जा रही है। अभी तक कोई बम नहीं मिला है। सभी लोग सुरक्षित हैं और एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।  

इंडिया ने बोइंग 787 की फ्लाइट्स को मिलाकर 66 उड़ानें रद्द 

घटना के बाद एअर इंडिया के बोइंग 787 सीरीज ड्रीमलाइनर की जांच की गई, जिसमें सुरक्षा को लेकर कोई बड़ी बात सामने नहीं आई। DCGA ने कहा कि विमान का रखरखाव मौजूदा सिक्योरिटी नियमों के मुताबिक पाया गया है। एयर इंडिया की फ्लीट में 33 बोइंग 787- 8/9 विमान हैं। मंगलवार को DGCA की एअर इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें DGCA ने एयरलाइन को विमान सुरक्षा पर ध्यान देने, फ्लाइट ऑपरेशन को सख्त करने और समय पर फ्लाइट डिपार्चर ये तय करने के निर्देश दिए हैं।