सरकारी योजनाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की

नाथ समुदाय 9 सूत्री मांगों को लेकर उतरा धरने पर, ''गोरखधंधा'' शब्द बैन करने की मांग

nath community

नाथ समुदाय ने 9 सूत्री मांगों को लेकर आज जयपुर के शहीद स्मारक पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया और ''गोरखधंधा'' शब्द हटाने की मांग की I और 1120 वर्ग गज जमीन सुरक्षित कराई जाए सामाजिक छात्रावास हर जिले के अन्दर जमीन आवंटन किया जाए I राजस्थान सरकार सें अपील की राजस्थान नाथ समाज की माँगे सीग्र ही सुनवाई करै. 

गोरखनाथ समुदाय ने उनसे ‘गोरख धंधा’ शब्द के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया 

राजस्थान में जोगी समुदाय ''गोरखधंधा'' शब्द हटाने की मांग को लेकर सरकार के सामने इस शब्द को हटाने की मांग कर रहा है. धरने में नाथ समाज अधिकार एवं समानता, गोरखधंधा शब्द पर बैन करने, शिक्षा, रोजगार, राजनीति और सरकारी योजनाओं में उचित प्रतिनिधित्व समेत कई ​मुद्दों पर राज्य सरकार को ज्ञापन देगा. इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य नाथ समाज को शिक्षा, रोजगार, आरक्षण, राजनीति एवं सरकारी योजनाओं में उचित भागीदारी दिलाने तथा समाज को मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में मांग पत्र प्रस्तुत करना है।

हरियाणा में 'गोरखधंधा' शब्द के इस्तेमाल पर खट्टर सरकार ने लगाई रोक

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 'गोरखधंधा' शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. सीएम खट्टर ने इसका कारण बताते हुए बताया कि गोरखनाथ एक संत थे और गोरखधंधा शब्द इस्तेमाल करने से उनके अनुयायियों की भावनाएं आहत होती थीं.