युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत,सीएम भजनलाल शर्मा ने किया पोस्टर विमोचन

जयपुर में लोक संवाद संस्थान और सस्टेनेबिलिटी कर्मा की पहल पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में इस अभियान का शुभारंभ किया, अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कहानी कहने के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करना है। इस मौके पर सीएम शर्मा ने कहा कि इस तरह के अभियानों से युवा शक्ति का सदुपयोग देश के विकास में किया जा सकेगा।

 वायु की गुणवत्ता के लिए 54 स्थानीय निकायों को साढ़े 13 करोड़ की सौगात दी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सौगात दी. वायु की गुणवत्ता के लिए 54 स्थानीय निकायों को साढ़े 13 करोड़ की सौगात दी. राजस्थान के 7 शहरों में 7 नगर वनों की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी का शुभारंभ किया. क्लाइमेट चेंज एडॉप्शन प्लान 2030 का MoU हुआ. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रथम विजेता नीरज गौतम को मुख्यमंत्री से पहला अवार्ड मिला. मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस के न्यूज लेटर का विमोचन किया.  

लोक संवाद संस्थान के सचिव कल्याण सिंह कोठारी ने बताया कि देश भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के करोड़ों युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाया जाएगा। सस्टेनेबिलिटी कर्मा के संस्थापक राजीव टिकू ने बताया- पॉडकास्ट, वीडियो और डिजिटल सामग्री के जरिए युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाएगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कहानी कहने के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करना

अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कहानी कहने के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करना है। इस मौके पर सीएम शर्मा ने कहा कि इस तरह के अभियानों से युवा शक्ति का सदुपयोग देश के विकास में किया जा सकेगा।