पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन रच रहा साजिश, खुल गई ड्रैगन की पोल

ड्रैगन पर भरोसा नहीं पाकिस्तान और चीन के बीच गहरे रिश्ते भारत के लिए खतरा पाकिस्तान के साथ मिलकर खेल रहा कौन सा खेल

China is giving money to Pakistan
भारत चीन संबंध भारत और चीन के रिश्ते हमेशा से ही जटिल रहे हैं, और हाल ही में एक नए मोड़ पर पहुंच गए हैं। गलवान संघर्ष के बाद जहां दोनों देशों के सैनिकों के बीच गंभीर झड़पें हुईं, भारत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि चीन पर विश्वास नहीं किया जा सकता, कम से कम आंख मूंदकर तो यकीन नहीं किया जा सकता। अब, चीन पाकिस्तान के साथ मिल कर भारत के लिए नए खतरे पैदा कर रहा है, और इन दोनों देशों की नीतियां भारत के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं। 

 

चीन-पाकिस्तान की बढ़ती दोस्ती: भारत के लिए खतरा 

हाल ही में, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस्हाक डार के चीन का दौरे के दौरान दोनों देशों ने आपसी रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने और अफगानिस्तान में CPEC (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) का विस्तार करने पर चर्चा की। यह भारत के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि इस परियोजना में भारतीय सीमा के पास का इलाका भी शामिल है। पाकिस्तान और चीन का यह सहयोग, भारत के लिए नई सुरक्षा चुनौतियां उत्पन्न कर रहा है।

 

पहले भी चीन ने दिया था पाकिस्तान को लोन 

पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय एक सूत्र के अनुसार,  चीन ने 2.1 अरब डॉलर से ज्यादा का लोन दिया है। ये पिछले तीन साल से पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के भंडार में था। इसके अलावा 1.3 अरब डॉलर के दूसरे कॉमर्शियल लोन को फिर से फंड कर दिया गया है। चीन वो लोन पाकिस्तान को दिया है, जिसको इस्लामाबाद ने पहले ही चुका दिया है। वहीं, इस लोन को लेकर पाकिस्तानी फाइनेंस मिनिसट्री के सूत्रों ने बताया कि मध्य पूर्वी वाणिज्यिक बैंकों से 1 अरब डॉलर तथा बहुपक्षीय फंडिंग से 50 करोड़ डॉलर भी हासिल हुए हैं। उन्होंने कहा है कि इससे हमारा भंडार आईएमएफ के दिए गए टारगेट के अनुरूप हो गया है।