कप्तान श्रेयस अय्यर ने 87 रन बनाकर पंजाब को IPL 2025 के फाइनल में पहुंचाया 11 साल बाद फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स,अब होगा पंजाब किंग्स का बेंगलुरु से सामना
Monday, 02 Jun 2025 13:00 pm

Golden Hind News

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस को पंजाब ने 5 विकेट से हराया। अय्यर ने नाबाद 87 रन की पारी खेली। 1 जून को शुरू हुआ पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालिफायर 2 जून को खत्म हुआ। पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से हराकर 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसी के साथ पंजाब किंग्स दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका सामना रेड हॉट फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होने वाला है। नए कोच रिकी पोंटिंग और नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को पूरी तरह से बदल दिया। एक समय बॉटम हाफ में खत्म करने वाली पंजाब इस सीजन शान के साथ आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। वहीं पंजाब के फाइनल में पहुंचते ही उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
 

ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी को आईपीएल फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। 2020 में पहली बार अय्यर दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में लेकर गए थे, जहां मुंबई ने दिल्ली को हराया था। इसके बाद 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ श्रेयस अय्यर फाइनल में पहुंचे थे और केकेआर को 10 साल बाद आईपीएल का खिताब जिताया था। वहीं अब पंजाब किंग्स के साथ वह एक बार फिर आईपीएल फाइनल में पहुंच गए हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

क्वालिफायर-2 में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो मे 38 तो नमन धीर ने भी 37 रन की पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने पंजाब के लिए 2 विकेट लिए। काइल जैमीसन, मार्कस स्टोयनिस, विजयकुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला। 204 रन का टारगेट पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में चेज कर लिया। अय्यर ने 87 रन की नाबाद पारी खेली। नेहल वढेरा ने 498 रन बनाए। वहीं जोश इंग्लिस ने भी 38 रन ठोके थे। मुंबई के लिए अश्विनी कुमार ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या को मिला।

आईपीएल 2025

 लोगों का रूझान बढता ही जा रहा आईपीएल में रोमाचक मुकावले में है हर टीम उतार चठाव से अपना बेस्ट दे रही हैं लोगो को आईपीएल मे खूब चदिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है देखने को मिल रहा है कौन सी टीम बाजी मारती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आरसीबी से सामना श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाज़ी से पंजाब किंग्स ने 11 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद एक बार फिर आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर-2 मुकाबले में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। अब पंजाब का सामना 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा, जिससे यह तय हो गया है कि इस बार आईपीएल को एक नया चैंपियन मिलेगा।  मैच में टीम के लिए 84 रन जोड़े। श्रेयस ने इस दौरान 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस और वढेरा के बीच साझेदारी को अश्विनी कुमार ने वढेरा को आउट कर तोड़ा जो 48 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, श्रेयस क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। श्रेयस 41 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे।

बारिश बनी बाधा, लेकिन मैच पूरे 20 ओवर का

क्वालिफायर-2 मैच में बारिश ने व्यवधान डाला। टॉस के बाद मैच शुरू होने ही वाला था कि बारिश आ गई, जिससे मुकाबला दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। हालांकि, मैच में ओवरों की कटौती नहीं की गई और यह पूरा 20-20 ओवर का खेल हुआ।


मुंबई की दमदार शुरुआत, 203 रनों का लक्ष्य
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाज़ी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज़ों ने तेज़ शुरुआत दिलाई और मध्यक्रम ने स्कोर को मजबूत किया। हालांकि, अंत के ओवरों में पंजाब की गेंदबाज़ी थोड़ी बेहतर रही और मुंबई को बड़े स्कोर से रोका।

पंजाब की खराब शुरुआत, फिर श्रेयस का तूफान
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 72 रनों पर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। इस समय लग रहा था कि मुंबई मैच पर पकड़ बना लेगी, लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा के बीच हुई साझेदारी ने पंजाब को फिर से ट्रैक पर ला दिया। श्रेयस और नेहाल ने चौथे विकेट के लिए 84 रनों की अहम साझेदारी निभाई। वढेरा ने 48 रन की संयमित पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए मात्र 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। पंजाब का फाइनल में सामना अब तीन जून को आरसीबी से होगा। कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस मैच में बारिश ने बाधा डाली जिस कारण मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। मैच में टॉस हो गया था, लेकिन मैच शुरू होने से ठीक पहले बारिश हुई जिस कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ।

हालांकि, ओवरों में कटौती नहीं गई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 72 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद श्रेयस और नेहाल वढेरा ने साझेदारी निभाई और चौथे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। श्रेयस ने इस दौरान 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस और वढेरा के बीच साझेदारी को अश्विनी कुमार ने वढेरा को आउट कर तोड़ा जो 48 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, श्रेयस क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। श्रेयस 41 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे। विशाल लक्ष्य का पीछ करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। प्रभसिमरन 6 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। इसके बाद जोश इंगलिस और प्रियांश आर्य ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। अश्वनी कुमार ने प्रियांश आर्य (20) को आउट कर मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। अच्छी लय में दिख रहे जोश इंगलिस (38) को हार्दिक पांड्या ने विकेट के पीछे कैच आउट करवाया।   

सूर्या-तिलक ने मुंबई को संभाला

इससे पहले बारिश के कारण दो घंटे से ज्यादा देर से शुरू हुए आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट खोकर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव (44) और तिलक वर्मा (44) की शानदार पारियों ने मुंबई इंडियंस को इस मुकाम तक पहुंचाया। टॉस हराने के बाद मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी की और दबाव में भी अपने रनरेट को 10 रन प्रति ओवर बनाए रखा। इनके अलावा जॉनी बेयरस्टो (38) और नमन धीर (33) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

रोहित सस्ते में लौटे

रोहित शर्मा (4) इस मुकाबले में लय में नजर नहीं आए और इस बार दूसरे ओवर में मिला जीवनदान भी उनके काम नहीं आया। दूसरे ओवर में जैमीसन की गेंद पर अजमतुल्ला ओमरजई ने उनका कैच टपका दिया था, लेकिन अगले ही ओवर में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर उन्होंने अपना ट्रेडमार्क पुलशॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे वैशाख विजयकुमार के हाथों में चली गई। इसके बाद तिलक वर्मा और बेयरस्टो ने दूसरे विकेट के लिए महज छह ओवर में 51 रनों की साझेदारी कर पारी को पटरी पर लौटाया। तिलक ने दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ा, जबकि बेयरस्टो ने चारों ओर स्ट्रोक लगाए। पंजाब के गेंदबाजों ने धीमी गेंदों का अच्छा इस्तेमाल किया, खासकर जैमीसन की धीमी शॉर्ट गेंदें कारगर रहीं, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने उन्हें भी करारा जवाब दिया।

पावरप्ले में रनों की बारिश

मुंबई ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 65 रन ठोक डाले थे। बेयरस्टो ने ओमरजई की गेंदों पर छक्के-चौकों की बौछार कर दी, लेकिन अगले ही ओवर में विजयकुमार ने उन्हें विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच करवाया। सूर्यकुमार यादव के क्रीज पर आते ही पंजाब ने युजवेंद्र चहल को आक्रमण पर लगाया, लेकिन सूर्यकुमार ने उन पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने चहल को स्वीप कर छक्का मारा और शानदार ड्राइव से चौका भी जड़ा। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 12 गेंद में 15 रन बनाए, लेकिन वह ओमरजई की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए।