अब आंदोलन ने भूख हड़ताल का रूप ले लिया है RAS मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि स्थगित करने की मांग को लेकर धरना जारी
Monday, 09 Jun 2025 02:30 am

Golden Hind News

RAS की मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि स्थगित करने और आरपीएससी का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी में धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भूख हड़ताल के साथ ही आंदोलन और भी व्यापक रूप लेगा। 

राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि स्थगित करने और वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है और अब आंदोलन ने भूख हड़ताल का रूप ले लिया है.

 

RAS अभ्यर्थीयों की मुख्य चार मांगे

अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे  

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से 17 से 18 जून तक होने वाली RAS - 2024 की मुख्य परीक्षा को कुछ समय के लिए रद्द करवाने के लिए लगातार मांग की जा रही है। जिसमें राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएएस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों द्वारा धरना दिया जा रहा है। उन्हें धरना देते हुए तीसरा दिन जारी है, जिसमें 7 अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।