अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हवाई उड़ाने लगातार हो रही रद्द एअर इंडिया की आज 8 फ्लाइट्स कैंसिल,अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 9 दिन में 84 उड़ानें रद्द
Friday, 20 Jun 2025 00:00 am

Golden Hind News

 एअर इंडिया के विमानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 'अहमदाबाद विमान हादसे के बाद उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं। शुक्रवार (20 जून) को एअर इंडिया ने 4 इंटरनेशनल और 4 घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया। एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस और ऑपरेशनल के कारण कंपनी ने 8 फ्लाइट्स कैंसिल की हैं।अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 9 दिन में अलग-अलग वजह से अब तक 84 उड़ानें रद्द की गई हैं। फ्लाइट्स के लगातार कैंसिल होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से हर एयरपोर्ट पर विमानों की ऑपरेशनल चेकिंग को सख्त कर दिया गया है।

डोमेस्टिक फ्लाइट्स में पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI874, अहमदाबाद से दिल्ली की फ्लाइट AI456, हैदराबाद से मुंबई की फ्लाइट AI2872 और चेन्नई से मुंबई की फ्लाइट AI571 कैंसिल हुई हैं। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट्स में दुबई से चेन्नई आ रही फ्लाइट AI906, दिल्ली से मेलबर्न जा रही फ्लाइट AI308, मेलबर्न से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI309 और दुबई से हैदराबाद आ रही फ्लाइट AI2204 शामिल हैं।

एअर इंडिया की 19 जून को 4 फ्लाइट कैंसिल हुईं

18 जून: एअर इंडिया की 3 फ्लाइट जो वापस लौटीं