जगनमोहन रेड्डी की गाड़ी से हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, काफिले से टक्कर के बाद शख्स की मौत के मामले में फंसे
Monday, 23 Jun 2025 13:00 pm

Golden Hind News

आंध्र प्रदेश घटना 18 जून की है। जगन पालनाडु जिले के रेंटापल्ला गांव में पार्टी के एक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे थे। कार्यकर्ता ने पिछले साल पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। जगन मोहन उसी के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। जब काफिला एतुकुरु बाइपास से गुजर रहा था, तब यह हादसा हुआ। SP सतीश कुमार ने 18 जून की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि सिंघैया काफिले पर फूल फेंकते समय गिर गए और गाड़ी की चपेट में आ गए। गाड़ियां बिना रुके आगे बढ़ गईं। हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पहले पुलिस ने कहा था कि हादसा जगन की कार से नहीं हुआ। 

मृतक की पत्नी ने दर्ज की शिकायत 

मृतक की पत्नी चीली लुरधु मेरी ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन समेत सभी तरह के सबूत जुटाए। इनमें साफ देखा जा सकता है कि मृतक पूर्व सीएम के काफिले के बीच में आ गया था, जिसके कारण यह हादसा हो गया। 

पहले निजी वाहन को ठहराया था जिम्मेदार 

शुरुआत में पुलिस ने इस दुर्घटना के लिए एक निजी वाहन को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन बाद में अपना बयान बदलते हुए कहा कि मृतक को जगन मोहन रेड्डी की कार ने कुचला। गुंटूर के पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि हमारे पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि सिंगैया वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की गाड़ी के पहियों के नीचे आकर कुचले गए थे। इसी आधार पर हमने संबंधित धाराओं में संशोधन किया है और ड्राइवर रमाना रेड्डी के साथ-साथ जगन मोहन रेड्डी, पूर्व सांसद वाई. वी. सुब्बारेड्डी, पूर्व मंत्री विदादला रजनी और पर्नी नानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।