द्वीप के करीब 65 लोगों को लेकर जा रही फेरी (नौका) रात में पलट गई इंडोनेशिया के मशूहर पर्यटन स्थल बाली के पास बड़ा हादसा, 65 लोगों को ले जा रही बोट समंदर में डूबी
Thursday, 03 Jul 2025 13:00 pm

Golden Hind News

बाली इंडोनेशिया के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बाली के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। द्वीप के करीब 65 लोगों को लेकर जा रही फेरी (नौका) रात में पलट गई। हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। एएफपी ने देश की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी के हवाले से बताया है कि यात्रियों से भरी फेरी स्थानीय समयानुसार रात करीब 11.20 बजे बाली स्ट्रेड में डूब गई। यह इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की ओर रवाना हुई थी। 

रवाना होने के आधे घंटे में ही डूबी बोट

जावा स्थित एजेंसी ने कहा, बोट के आंकड़ों के अनुसार, इसमें कुल 53 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। बताया गया कि बोट जावा के केतापांग बंदरगाह से अपना सफर शुरू करने के लगभग आधे घंटे बाद ही डूब गई। यह बाली के गिलिमनुक बंदरगाह की और जा रही थी, जो 50 किलोमीटर की यात्रा थी। 

इंडोनेशिया में अक्सर होती हैं ऐसी दुर्घटनाएं

इंडोनेशिया में नौकाओं से सफर आम बात है, लेकिन सुरक्षा नियमों की अनदेखी अक्सर जानलेवा साबित होती है. सिर्फ पिछले महीने ही बाली तट के पास एक टूरिस्ट बोट पलट गई थी, जिसमें 89 लोगों को बचा लिया गया था. वहीं मई में बेंगकुलु प्रांत में एक लकड़ी की नाव डूबने से 7 पर्यटकों की मौत हुई थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचाव अभियान के दौरान कई एंबुलेंस मौके पर तैनात रहीं और तटीय इलाकों में लोगों की भीड़ अपनों की खबर पाने के लिए जुटी रही