खाजूवाला-जैसलमेर के बीच करीब 260 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रेललाइन राजस्थान में बिछेगी 260 KM लंबी नई रेल लाइन, इन जिलों को मिलेगा लाभ
Friday, 18 Jul 2025 02:30 am

Golden Hind News

देश की पश्चिमी सीमा पर खाजूवाला से जैसलमेर तक अब रेल पटरी बिछेगी। भारतीय रेलवे ने इस प्रस्तावित रेललाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति जारी कर दी है। 6.50 करोड़ रुपए का बजट भी मंजूर हो गया है। यह परियोजना सामरिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शीघ्र ही इस रेल खंड के लिए लाइन बिछाने का सर्वे शुरू होगा। इस रेल लाइन के बनने के बाद पर्यटन और कारोबार के भी पंख लेगेंगे। लोगों को राजगोर मिलेगा और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। 

यहां पहली बार आएगी रेल

खाजूवाला, छतरगढ़ और अनूपगढ़ जैसे कस्बों के हजारों लोग आज भी रेल से पूरी तरह कटे हुए हैं। जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर होने के कारण यातायात के लिए निजी बसों पर निर्भरता बनी हुई है। नई रेललाइन से इन ग्रामीण क्षेत्रों को सीधी सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रियों को फलौदी, रामदेवरा, जैसलमेर और बाड़मेर तक जाने में आसानी होगी।

सीमा क्षेत्र को मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी

खाजूवाला-जैसलमेर के बीच करीब 260 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रेललाइन से श्रीगंगानगर से जैसलमेर होते हुए गुजरात के भुज तक सीधी रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुल जाएगा। इससे पहले अनूपगढ़ से बीकानेर व खाजूवाला के बीच सर्वे पूरा हो चुका है। नए मार्ग की स्वीकृति से पश्चिमी सीमावर्ती पट्टी में रेल नेटवर्क की रीढ़ मजबूत होने जा रही है।