11केवी हाइटेंशन लाईन के तार के नीचे होने के कारण 2 कांवड़ियों की मौत लक्ष्मणगढ़ MLA माँगे लाल मीणा ने 2 कांवड़ियों की मौत पर सरकार से की आर्थिक सहायता की मांग
Thursday, 24 Jul 2025 10:30 am

Golden Hind News

राजगढ़–लक्ष्मणगढ़ (अलवर) MLA माँगे लाल मीणा ने 2 कांवड़ियों की मौत पर सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की! ग्राम बीचगांवा तहसील लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर के हरिद्वार से कावड़िए दिनांक 23 जुलाई को लौट रहे थे I राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास 11 हजार वोट हाइटेंशन लाईन के तार नीचे होने के कारण दो कांवड़ियों की मृत्यु हो गई व 32 कावड़िए और ग्रामीण लोग करंट से जलकर घायल हो गए I 

 विधायक ने सरकार से आर्थिक सहायता मांग की

MLA माँगे लाल मीणा ने कहा- मेरे द्वारा भी जिला परिषद, अलवर मीटिंग में विद्युत विभाग को विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए कहा गया था! यह घटना विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से घटित हुई है!  MLA मांगेलाल ने बताया कि मृतक दोनों ही मिट्टी के बर्तन बनाकर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे इनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, अतः में सरकार से मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए मृतक आश्रित को 50–50 लाख रु व एक–एक सरकारी नौकरी दी जावे व घायलों को 10–10 लाख आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कोष से देवे!