राहुल और तेजस्वी मुंगेर से करेंगे शुरुआत बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज छठा दिन,सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगा काफिला
Friday, 22 Aug 2025 02:30 am

Golden Hind News

बिहार में SIR के खिलाफ महागठबंधन की ओर से चल रही वोटर अधिकार यात्रा का आज छठा दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा की शुरुआत मुंगेर के बजरंगबली मंदिर से करेंगे. राहुल गांधी ने दावा किया, 'मुझे पूरा विश्वास है कि पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों में हेरफेर की गई थी। महाराष्ट्र में पहली बार सबूत मिला कि चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर चुनाव चोरी कर रहे हैं। जिन्होंने लोकसभा में वोट नहीं किया, केवल विधानसभा में किया। ये सारे वोट बीजेपी के गठबंधन में गए। हमारा वोट कम नहीं हुआ, लेकिन जहां ये वोट बढ़ा वहां बीजेपी की जीत हुई के एक विधानसभा में दूध का दूध पानी का पानी हो गया।'

आज मुंगेर से शुरू होगी यात्रा

वोटर अधिकार यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव चंदन बाग चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में हनुमान जी की पूजा- अर्चना करेंगे. इसके बाद सुबह का ब्रेक सुल्तानगंज चौक पर होगा, जबकि लंच ब्रेक खरैहिया इंटर स्कूल ग्राउंड अकबर नगर में होगा.  राहुल गांधी का काफिला मुंगेर के जमालपुर पहुंचा है। उनके साथ प्रदेश के पूर्व डिप्टी CM और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी भी हैं। उनके साथ महागठबंधन के नेता भी मौजूद रहे। करीब 20 मिनट तक ये मुलाकात चली।

SIR को लेकर वोटर अधिकार यात्रा

 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर इंडिया गठबंधन के निशाने पर निर्वाचन आयोग है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के नेताओं का आरोप है कि SIR के नाम पर बिहार के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश हो रही है.

मतदाताओं का नाम काटने का आरोप

 बिहार के 65 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम साजिश के तहत हटाने का आरोप निर्वाचन आयोग पर लगाया जा रहा है. इसी के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोटर अधिकारी यात्रा पर निकले हुए हैं.

17 अगस्त से शुरू हुई थी यात्रा

 वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ 17 अगस्त को रोहतास के सासाराम (गांधी मैदान) से हुआ था. इसी बीच राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग के SIR के खिलाफ विरोध जताया था

 बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के पांचवे दिन गुरुवार शाम राहुल गांधी ने मुंगेर में बारिश के बीच भाषण दिया। उन्होंने कहा, 'कुछ सालों से चुनाव हो रहे हैं। पब्लिक का मूड एक होता, लेकिन नतीजा दूसरा निकलता है। सबको लगता था कि चुनाव में कुछ ना कुछ गलत हो रहा है।' इस दौरान तेजस्वी यादव ने गाड़ी पर ही वोट चोर का नारा दिया, जिसके जवाब में राहुल गांधी और अन्य महागठबंधन के नेता 'गद्दी छोड़' का नारा लगाने लगे।