
जयपुर: गृह राज्य मंत्री एवं नगर विधायक जवाहर सिंह बेढ़म ने आज जयपुर स्थित राज्य कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजितमेवात राज्य स्तरीय मंडल बैठक में मेवात क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।
बैठक में मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने निर्देश दिया कि मेवात विकास योजना के तहत बने आवासीय विद्यालयों (टोड़ा व गुलपाड़ा सहित) के बेहतर उपयोग के लिए एक समिति गठित की जाए। साथ ही डहर खो और जीवण बास जैसे नये क्षेत्रों को भी मेवात विकास योजना में शामिल करने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि “प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि मेवात क्षेत्र की प्रत्येक आवश्यकता को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए, ताकि विकास की मुख्यधारा हर नागरिक तक पहुंचे।”
बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री, मेवात क्षेत्र के विधायकगण और कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। चर्चाओं में यह संकल्प लिया गया कि योजनाओं का लाभ अधिकतम पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ लोगों तक पहुँचाया जाएगा।