
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का सोमवार की रात SMS हॉस्पिटल में निधन हो गया | भरत सिंह कुछ दिनों से बीमार थे और उनका इलाज़ SMS हॉस्पिटल में चल रहा था | कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर को उनके पैतृक गांव कुंदनपुर में किया जाएगा। भरत सिंह अपनी सादगी और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे | भरत सिंह पहले खानपुर से, फिर दीगोद से, और दो बार सांगोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे | उन्होंने राजनीति की शुरुआत एक सरपंच के रूप में की और पंचायतीराज मंत्री तक पहुंचे। वे हमेशा आम लोगों के बीच रहना पसंद करते थे इसलिए उन्होंने बाद में पंच का चुनाव लड़ा और जीतकर जनता की सेवा जारी रखी। 2023 में उन्होंने विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था। अपने आखिरी पत्र में जनता, समर्थकों और आलोचकों का धन्यवाद करते हुए राजनीति से संन्यास की घोषणा की और कहा कि अब वरिष्ठ नेताओं को युवाओं को मौका देना चाहिए।