अजमेर में सड़कों का महाअभियान: देवनानी ने कई वार्डों में निर्माण कार्य शुरू करवाए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर में विकास कार्यों का किया शुभारंभ
Wednesday, 03 Dec 2025 02:30 am

Golden Hind News

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर में विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ

 

     जयपुर, 2 दिसम्बर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर शहर के विभिन्न वार्डों में सार्वजनिक निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की सौगात दी। 

 

     उन्होंने वार्ड 74 के जी ब्लॉक में श्मशान के निकट स्थित गार्डन वाली गली से शिव मंदिर होते हुए वर्धमान दुकान वाली गली तक 16 लाख रुपए लागत की सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके पश्चात वार्ड 74 की पाश्र्वनाथ कॉलोनी में विभिन्न गलियों में होने वाले सड़क निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ किया। इन कार्यों पर 38 लाख रुपए की लागत आएगी। 

 

      देवनानी ने वार्ड 1 में ज्ञान विहार के पीछे स्थित गोटा कॉलोनी में 26 लाख रुपए लागत की सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।  गोटा कॉलोनी में लंबे समय से विकास कार्यों की दरकार थी। यहां बड़ी संख्या में गोटा श्रमिक परिवार रहते हैं। इनका दैनिक आवागमन कच्ची और जर्जर सड़कों के कारण प्रभावित हो रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक विकट हो जाती है।  इस सड़क के निर्माण से कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

 

     वासुदेव देवनानी ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण सड़कें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में अजमेर शहर के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों से  आवागमन में सुविधा बढ़ेगी और क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।  देवनानी ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।