PCC चीफ डोटासरा का दावा— “न मंत्री सुन रहे, न अधिकारी… सरकार ठप” “मंत्री अपनी सुनवाई नहीं करवा पा रहे” — डोटासरा का भजनलाल सरकार पर वार
Thursday, 04 Dec 2025 00:00 am

Golden Hind News

Rajasthan Politics News: डोटासरा का सरकार पर बड़ा हमला — “पूरा सिस्टम उलझा हुआ, मंत्री भी बेबस”

राजस्थान में सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व PCC चीफ माणिक्य लाल वर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “राज्य सरकार का पूरा सिस्टम उलझा हुआ है और मंत्री खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।”