भजनलाल शर्मा सरकार की कैबिनेट बैठक भजनलाल शर्मा कैबिनेट के बड़े फैसले: अशांत क्षेत्र विधेयक, एयरोस्पेस-डिफेंस नीति और सेमीकंडक्टर पॉलिसी को मंजूरी
Wednesday, 21 Jan 2026 02:30 am

Golden Hind News

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें अशांत घोषित क्षेत्रों में संपत्ति व किरायेदारों के अधिकारों के संरक्षण हेतु विधेयक लाने, एयरोस्पेस एवं रक्षा विनिर्माण तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्र की नई नीतियों के अनुमोदन सहित अनेक जनहितकारी फैसले शामिल हैं।


अशांत क्षेत्रों में संपत्ति एवं किरायेदार संरक्षण विधेयक

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेसवार्ता में बताया कि ‘दि राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ ट्रांसफर ऑफ इम्मूवेबल प्रोपर्टी एंड प्रोविजन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ टेनेंट्स फ्रॉम एविक्शन फ्रॉम प्रिमाइसेज इन डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल, 2026’ के प्रारूप को मंत्रिमंडल की मंजूरी दी गई है।

विधेयक के प्रमुख प्रावधान

इस विधेयक का उद्देश्य सामुदायिक सद्भावना बनाए रखना और स्थायी निवासियों व किरायेदारों के अधिकारों की रक्षा करना है। विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।


राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी को मंजूरी

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड ने बताया कि राजस्थान को एयरोस्पेस और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख हब बनाने के उद्देश्य से राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी का अनुमोदन किया गया है।

निवेश श्रेणियां

विनिर्माण क्षेत्र

सेवा क्षेत्र

प्रमुख प्रोत्साहन


राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2025 को स्वीकृति

प्रदेश की पहली राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2025 को कैबिनेट की मंजूरी मिली। इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर विनिर्माण, डिजाइन और पैकेजिंग में निवेश आकर्षित करना है।

नीति की विशेषताएं


आरपीएससी में पदोन्नति अनुपात में बदलाव

राजस्थान लोक सेवा आयोग में उप सचिव (परीक्षा), उप सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक के पदनाम को एकीकृत कर उप सचिव किया गया है।


राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियम में संशोधन

राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1971 में बाल विवाह से संबंधित प्रावधानों को बाल विवाह निरोधक अधिनियम, 2006 के अनुरूप संशोधित किया गया है।

इन आयु वर्गों में विवाह में शामिल सरकारी कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।


ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन

‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट, ग्राम-2026’ के तहत 23 जनवरी से ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य बिंदु


ऊर्जा परियोजनाओं को भूमि आवंटन

इन परियोजनाओं से राज्य की सौर ऊर्जा क्षमता में वृद्धि होगी।


बसंत पंचमी पर मेगा पीटीएम

23 जनवरी, बसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में मेगा पीटीएम का आयोजन होगा।

लक्ष्य

अतिरिक्त गतिविधियां

यह पहल शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगी।