
JAIPUR : जयपुर में IT कंपनी चलाने वाले दो युवकों का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने USDT (क्रिप्टो निवेश) के नाम पर कॉल कर दोनों को बुलाया और 6-7 नकाबपोश आरोपियों ने उन्हें जबरन कार में बैठाकर किडनैप कर लिया।
घटना 19 मार्च की शाम की है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक जगतपुरा के निवासी हैं और मानसरोवर स्थित ISKCON Temple Jaipur के पास अपनी IT कंपनी चलाते हैं। शाम करीब 7 बजे दोनों मंदिर के पास पहुंचे, जहां से बदमाश उन्हें कार में डालकर ले गए।
अपहरण के बाद बदमाशों ने पीड़ितों के मोबाइल से उनके परिवार को कॉल किया और 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। परिजनों को पैसे लेकर गौनेर बुलाया गया।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने फिरौती के बहाने आरोपियों का पीछा शुरू किया। बदमाश शहर के कई इलाकों—गौनेर, हिंगोनिया, इंदिरा गांधी नगर, खो नागोरियान, कानोता और बस्सी—में घूमते रहे।
लगातार पुलिस दबाव के चलते बदमाश नायला और जामडोली के जंगलों में घूमते रहे और आखिरकार करीब 11 घंटे बाद सुबह 5:30 बजे Galta Ji Temple के जंगलों में दोनों को कार सहित छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने CCTV फुटेज के जरिए कार नंबर ट्रेस किया, जो मानसरोवर की एक रेंटल कंपनी की निकली। कार में लगे GPS और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस ने आरोपियों की ट्रैकिंग की।
मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं और आरोपियों की तलाश जारी है