गैस बुकिंग में बड़ा बदलाव: OTP और DAC के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग का नया नियम: अब OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य, सरकार का आदेश
Saturday, 21 Mar 2026 02:30 am

Golden Hind News

जयपुर : Rajasthan में गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने तेल और गैस कंपनियों को नया आदेश जारी करते हुए बुकिंग सिस्टम में OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है।

अब अगर कोई उपभोक्ता मोबाइल ऐप, कंपनी की वेबसाइट या किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए गैस सिलेंडर बुक करता है, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के वेरिफिकेशन के बाद ही बुकिंग कन्फर्म होगी।


 OTP वेरिफिकेशन क्यों जरूरी किया गया?

सरकार ने यह कदम रसोई गैस की किल्लत और सप्लाई में गड़बड़ी को रोकने के लिए उठाया है। नए सिस्टम से केवल ऑथेंटिक बुकिंग ही संभव होगी और फर्जी या अनधिकृत बुकिंग पर रोक लगेगी।


 इन माध्यमों से बुकिंग पर भी OTP जरूरी

किसी भी माध्यम से बुकिंग करने पर OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।


 अब एजेंसी खुद से बुकिंग नहीं कर सकेगी

नए नियम के तहत गैस एजेंसी संचालक या कोई अन्य व्यक्ति उपभोक्ता की ओर से बुकिंग नहीं कर सकेगा। अगर करेगा तो उसे उपभोक्ता से OTP लेकर वेरिफिकेशन करना होगा।


 डिलीवरी के समय DAC देना अनिवार्य

बुकिंग के बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर कंपनी की तरफ से Delivery Authentication Code (DAC) भेजा जाएगा।
सिलेंडर डिलीवरी के समय यह कोड डिलीवरी बॉय को देना जरूरी होगा, तभी डिलीवरी कन्फर्म मानी जाएगी।

साथ ही डिलीवरी बॉय को उपभोक्ता की पासबुक या डायरी में इस कोड को दर्ज करना भी अनिवार्य किया गया है।


LPG संकट के बीच आया नया नियम

राज्य में इन दिनों LPG सिलेंडर की किल्लत की खबरें भी सामने आ रही हैं। रमजान और शादी सीजन के कारण मांग बढ़ने से सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे आम लोगों और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी हो रही है।