
Rajasthan : Rajasthan में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार को Jaipur समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।
बारिश और ठंडी हवाओं के कारण कई शहरों में मौसम सुहावना हो गया, वहीं सुबह के समय अलवर समेत कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला। विजिबिलिटी कई जगह 30 मीटर से कम दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश बीकानेर के नोखा क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां करीब 25 मिमी (1 इंच) वर्षा हुई।
बीकानेर सहित आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई।
बारिश और बादलों के कारण कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया:
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राज्य में शनिवार से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। धूप निकलने के साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ेगा।