राष्ट्रपति मुर्मु ने की गिरिराज परिक्रमा, लोक कलाकारों की प्रस्तुति से हुईं भावुक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की, राजस्थान सीमा पर हुआ भव्य स्वागत
Saturday, 21 Mar 2026 00:00 am

Golden Hind News

राजस्थान : Droupadi Murmu ने शनिवार को गिरिराज महाराज की पवित्र परिक्रमा कीउत्तर प्रदेश से Rajasthan में प्रवेश के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। 

राजस्थान सीमा पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह डेढ़म ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध मयूर लोकनृत्य कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सीमा में प्रवेश करने के बाद पैदल गिरिराज परिक्रमा की और लोक कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों को देखकर भाव-विभोर नजर आईं। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।


लोक संस्कृति की झलक

कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर राजस्थान और ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया, जिसे राष्ट्रपति ने सराहा।


 ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई, डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल, पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त कनिष्क कटारिया और जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।