IAS ट्रांसफर में बड़ा संदेश: तालमेल नहीं तो तबादला तय राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल: मंत्रियों से तालमेल नहीं बैठा तो अफसर बदले, जिम्मेदारियों का फॉर्मूला भी बदला
Saturday, 21 Mar 2026 02:30 am

Golden Hind News

Rajasthan : Rajasthan सरकार की ओर से जारी IAS तबादला सूची ने ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। इस सूची में सबसे अहम बात यह सामने आई कि मंत्रियों और अफसरों के बीच तालमेल को प्राथमिकता दी गई है। जिन अफसरों का समन्वय सही नहीं था, उन्हें बदल दिया गया।

साथ ही विभागों को क्लब कर जिम्मेदारी देने के फॉर्मूले में भी बदलाव किया गया है, जो अब केंद्र सरकार की तर्ज पर नए प्रयोगों के साथ लागू किया जा रहा है।


 जिम्मेदारियों का फॉर्मूला बदला

सरकार ने अफसरों को विभाग देने के तरीके में बदलाव करते हुए कई नए प्रयोग किए हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे अफसरों के पद भी अचानक बदले गए, जो आमतौर पर कम ही देखने को मिलता है।


 अखिल अरोड़ा और अपर्णा अरोड़ा को बड़ी जिम्मेदारी

सीएम के एसीएस Akhil Arora से जलदाय विभाग हटाकर Hemant Gera को सौंपा गया है।
अब अरोड़ा केवल सीएमओ पर फोकस करेंगे।

वहीं, खान एवं पेट्रोलियम विभाग की जिम्मेदारी Aparna Arora को दी गई है।


समित शर्मा और कुणाल के पद बदले

चुनाव ड्यूटी में गए Samit Sharma और कृष्ण कुणाल के पदों में भी बदलाव किया गया। समित शर्मा को पशुपालन विभाग से हटाया गया। उनके कामकाज को लेकर कर्मचारियों और मंत्री से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।


आरती डोगरा को ऊर्जा विभाग की कमान

ऊर्जा विभाग से Amitabh Sharma को हटाकर Aarti Dogra को ज्यादा ताकत दी गई है। अब वे पूरे ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी।


 किशन को मिला नया विभाग

PC Kishan को करीब ढाई महीने बाद श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वे अब तक एपीओ चल रहे थे।


 अजिताभ शर्मा का तबादला चर्चा में

Amitabh Sharma को ऊर्जा विभाग से हटाकर राजस्व मंडल अजमेर का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके इस तबादले को सीएमओ में बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।


आलोक गुप्ता की बार-बार पोस्टिंग

सीनियर IAS Alok Gupta को 21 महीनों में चौथी बार बदला गया है। इस बार उन्हें यूडीएच विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।