
भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) जबरदस्त तेजी लेकर आया। पिछले दिन की गिरावट से उबरते हुए आज बाजार ने शानदार वापसी की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) लगभग 1,000 अंकों की छलांग लगाकर 77,900 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 300 अंकों की बढ़त के साथ 24,300 के पार कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आज की इस बड़ी तेजी के पीछे वैश्विक स्तर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक बड़ी घोषणा है। यूएई ने तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) और ओपेक से बाहर निकलने का संकेत दिया है।
कच्चा तेल 110 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। इससे पहले कल सेंसेक्स 417 अंक (0.54%) की गिरावट के साथ 76,887 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी b अंकों (0.40%) की गिरावट रही, ये 23,996 पर बंद हुआ था।
ईरान युद्ध की वजह से होर्मुज रूट में तनाव का असर
ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों के लिए तेल का निर्यात करना पहले से ही मुश्किल बना हुआ है। दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल और लिक्विड नेचुरल गैस (LNG) ओमान और ईरान के बीच स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरती है। ईरान की धमकियों और जहाजों पर हमलों की वजह से यह सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस अस्थिरता के बीच UAE का ओपेक से अलग होना तेल बाजार में और ज्यादा अनिश्चितता पैदा