
मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि युवा, महिला, किसान और अंत्योदय के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता समाज के हर वर्ग के उत्थान की दिशा में मार्गदर्शक है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का राजस्थान के प्रति विशेष स्नेह और आत्मीय जुड़ाव प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग विकसित राजस्थान के संकल्प को और अधिक मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।