किरोड़ी लाल मीणा पर सियासत हुई तेज, सचिन पायलट ने पूछा सवाल कहा- मंत्री हैं भी या नहीं... ना आर ना पार मंत्री जी से ये कैसी तकरार, किरोड़ी लाल मीणा को लेकर पायलट ने भाजपा से पूछा सवाल ...
Tuesday, 04 Mar 2025 02:30 am

Golden Hind News

 

 

कभी आर तो कभी पार आखिर मंत्री जी से भाजपा की यह कैसी तकरार है‌। यह सवाल हमारा नहीं बल्कि कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का है। आखिरकार सचिन पायलट भी किरोड़ी लाल मीणा को लेकर भाजपा से सवाल पूछने पर मजबूर हो गए। की किरोड़ी लाल मीणा मंत्री है भी या नहीं। क्योंकि सवाल पूछना भी लाजमी है। किरोड़ी लाल मीणा कभी इस्तीफा देते हैं तो कहीं खुद ही मंत्रालय पहुंच के कामकाज देखने लगते हैं। ऐसे में यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है की किरोड़ी लाल मीणा मंत्री है या फिर नहीं। अब ऐसे में सचिन पायलट ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की किरोड़ी लाल मीणा मंत्री है या फिर नहीं किसी को पता नहीं है। ना तो उनको रखा जा रहा है और ना ही उनको हटाया जा रहा है। यहां तक की किरोड़ी लाल मीणा को ना ही काम दिया जा रहा है ना ही उनसे काम करवाया जा रहा है लेकिन फिर भी मंत्री है। सचिन पायलट ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर यह जो असमंजस है वह किस लिए है? क्या मजबूरियां हैं? सरकार में डिपार्टमेंट है अगर किसी व्यक्ति को शपथ दिलाई गई है तो उनसे काम भी करवाओ या फिर उनको बिल्कुल फ्री कर दो। लेकिन लगता है भाजपा तो बिल्कुल मजाक के मूड में बैठी हैं। सरकार का यह कंफ्यूजन वाला मैसेज जनता के लिए मजाक बनकर रह गया है। 

सचिन पायलट ने किरोड़ी लाल मीणा के बहाने भाजपा पर साधा निशाना 
दरअसल सचिन पायलट पाली पहुंचे इस दौरान एनएसयूआई की साइकिल यात्रा का पायलट ने हैंडल थामा। और कार्यकर्ताओं के साथ नशा छोड़ो जीवन जोड़ो यात्रा में शामिल होकर युवाओं को संदेश दिया। सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान सरकार का जो अब तक का कार्यकाल रहा वह सबसे ज्यादा निराश पूर्ण रहा है।  सरकार बहुत कुछ कर सकती है। लेकिन सरकार ने सिर्फ घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा, बजट पढ़ते हैं तो चार लाख नौकरियों का संकल्प लेते हैं। अभी फसल की खरीद समय पर नहीं हो रही है। ना तो लोगों को स्कॉलरशिप मिल रही है। ना लोगों को ऋण मिल रहा है और ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण के काम लगभग ठप पड़े हैं। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति का निर्माण सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहा है। राहुल गांधी कहते है कि बैंकिंग, शेयर बाजार सभी पर चर्चा होनी चाहिए। जो गडबड़ हुई, बैंकों को चूना लगाया है। उनका पर्दाफाश हो रहा है। इन सब लोगों को सच्चाई बतानी पड़ेगी।

सचिन पायलट ने कहा सरकार के कन्फ्यूजन वाले मैसेज से जानता के साथ हो रहा मजाक 
सचिन पायलट ने कहा कि सरकार में खिंचाव और तनाव की स्थिति है। सत्ताधारी विधायक भी कह रहे हैं कि काम नहीं हो रहे हैं। उनके मंत्री सवालों का जवाब तक सही ढंग से नहीं देते। सरकार ने अपनी मनमर्जी से जिलों को खत्म कर दिया। सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में अफसर शाही हावी है और राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। सत्ता में रहकर कांग्रेस को कोसना एवं कांग्रेसी नेताओं को भला बुरा कहना शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने सवा साल से केवल घोषणाएं कर रही है। उनका क्रियान्वन नहीं हो रहा है। नौकरियां, निवेश महंगाई और लाॅ एन्ड ऑर्डर पर सरकार पूरी तरह फेल है। पायलट ने कहा- कुछ दिन पहले सदन के अंदर स्वर्गीय इंदिरा गांधी को लेकर जो बात बोली गई, वह अशोभनीय थी।मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को अपने शब्दों का सोच-समझकर उपयोग करना चाहिए। किसी के प्रति मान-सम्मान और आदर प्रकट नहीं कर सकते तो छोटी और ओछी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।