आरपीएससी भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है- हनुमान बेनीवाल SI भर्ती रद्द को लेकर हनुमान बेनीवाल की आक्रोश रैली
Monday, 26 May 2025 13:00 pm

Golden Hind News

राजस्थान : SI भर्ती रद्द करने को लेकर रविवार को निकली महारैली में करीबन 20 से 25 हजार की संख्या में अलग- अलग जिलों से युवा एकत्रित हुए। युवाओ को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने आरपीएससी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, कर्मचारी चयन बोर्ड को भ्रष्टाचार का अड्डे बताया। बेनीवाल ने भाजपा सरकार को कोसते हुवे बोले की SI भर्ती के अंदर जो घोटाला हुआ भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं ने सड़कों पर ये बात कही कि हम अगर सत्ता के अंदर आए SI भर्ती को रद्द करेंगे। सीबीआई जांच कराएंगे। आरपीएससी का पुनर्गठन कराएंगे। पीटीआई से ले तमाम उन भर्तियों का जिनके पेपर लीक हुए हम आयोग बिठा के रीट लेवल फर्स्ट उसकी सीबीआई जांच कराएंगे और बड़े मगरमच्छों को पकड़ के सलाखों में डालेंगे।

आरपीएससी भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है

SI भर्ती कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं है। SI भर्ती की आड़ में एक साजिश रची जारही है जिसमें पैसे वाले और मेहनत करने वाला बेरोजगार है, नौजवान परीक्षा पास करने के बाद दर-दर की ठोकरें खा रहा है। और पैसे वालों ने बैकडोर एंट्री के माध्यम से अपने लोगों को थानेदार बना दिया। आरपीएससी जैसी संधानिक संस्था आज भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। पेपर लीक ओएमआर शीट की अदला बदली,नॉर्मलाइजेशन से मेरिट। 

आक्रोश रैली में रखी गयी मांगे 

1. सरकार एसआई भर्ती को रद्द करें, सरकार की तरफ से यह नहीं लिखा जाए कि भर्ती रद्द नहीं कर रहे हैं। यह सरकार आश्वासन दे। 

2. घोटाले की सीबीआई जांच हो।

3. आरपीएससी को बंद कर उसका पुनर्गठन किया जाए। 

4. नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया खत्म कर, भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी हो।

5. रिक्त पदों की सूची सार्वजनिक की जाए व भरने की समय सीमा तय हो।

edit by- lalita choudhary