परिवार से भी बेदखल तेज प्रताप 6 साल के लिए RJD से हुए निरस्त
Monday, 26 May 2025 13:00 pm

Golden Hind News

लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. और साथ ही पारिवारिक संबंध भी खत्म करने की घोषणा की. तेजप्रताप ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि वह पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव नाम की एक युवती के साथ रिश्ते में हैं. इसके बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसने राजनीतिक और पारिवारिक तूफान खड़ा कर दिया. लालू यादव ने कहा, "लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया हैं. इस घटनाक्रम ने न केवल यादव परिवार को झकझोर कर रख दिया, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल की आंतरिक राजनीति और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर भी बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

RJD के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ सकते तेजप्रताप

वे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित हैं। जब तक निष्कासन खत्म या रद्द नहीं होगा, तब तक वह RJD के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ सकते। मतलब साफ है कि नवंबर में होने वाले चुनाव में RJD तेजप्रताप को विधानसभा का टिकट नहीं देगी।

तेजप्रताप की विधायकी बहाल ही रहेगी

 

लालू यादव ने सिर्फ पार्टी से निकालने का ऐलान किया है। विधानसभा की सदस्यता से हटाने के लिए पार्टी को विधानसभा अध्यक्ष के पास आवेदन देना होगा। उन्हें लिखकर बताना होगा कि उनकी सदस्यता खत्म की जाए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अपना फैसला लेंगे। यानी फिलहाल तेजप्रताप की विधायकी बहाल ही रहेगी

तेजस्वी यादव ने अध्यक्ष लालू के फैसले का समर्थन किया

लालू यादव के अलावा तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने भी कहा कि वह (तेजप्रताप) अपने निजी जीवन.  का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष लालू यादव के फैसले के समर्थन में हैं. उन्होंने तेजप्रताप के बारे में कहा कि वह अडल्ट हैं, और अपना फैसला खुद ले सकते हैं.

edit by- lalita choudhary