13 अप्रैल को भी विधानसभा में बम ब्लास्ट की धमकी भरा एक ईमेल मिला था

राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली, कर्मचारियों को बाहर निकाला

Rajasthan Vidhansabha

राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पिछले 12 दिन में यह दूसरा मौका है. जब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इससे पहले 13 अप्रैल को भी ऐसी ही धमकी मिली थी. हालांकि, उस समय जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी. राजस्थान विधानसभा की ईमेल आईडी पर आए एक ईमेल में लिखा गया. इस मेल में यह भी लिखा कि दो आत्मघाती हमलावर बेल्ट बम पहनकर हमला करेंगे. जैसा राजीव गांधी की हत्या में इस्तेमाल किया गया था. धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर परिसर में जांच शुरू की। अधिकारियों और कर्मचारियों को विधानसभा परिसर से बाहर निकाला गया है।

विधानसभ्रा के चप्पे-चप्पे की तलाशी

धमकी बड़ा मेल आज सुबह 9:15 बजे राजस्थान विधानसभा की ऑफिशल मेल आईडी पर आया था। मेल में लिखा था- राजस्थान विधानसभा में ठीक दोपहर 1 बजे आत्मघाती धमाका। सभी मुस्लमानों को बाहर निकालें। इसके बाद बम निरोधक दस्ता सहित सुरक्षा एजेंसियों की टीम विधानसभा पहुंची। करीब 3 घंटे तक कोने-कोने तक छानबीन की गई लकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को अंदर प्रवेश दिया गया।

पहले भी मिली विधानसभा में ब्लास्ट की धमकी 

इससे पहले 13 अप्रैल को भी विधानसभा में बम ब्लास्ट की धमकी भरा एक ईमेल मिला था. तब भी विधानसभा परिसर की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई थी. हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी. यह पहली बार नहीं है. जब जयपुर में सरकारी परिसर में बम ब्लास्ट की धमकी भरा ईमेल मिला हो. इससे पहले हाईकोर्ट और कई अन्य कोर्ट परिसर, सवाई मानसिंह स्टेडियम, सीएमओ और पासपोर्ट ऑफिस- पोस्ट ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल मिले हैं. कई निजी स्कूल और अस्पतालों में भी ऐसे धमकी भरे मेल आए हैं.