पेंशन सुधारों पर मुख्य सचिव की बैठक

एनपीएस और यूपीएस समेत पेंशन सुधारों पर मुख्य सचिव ने की चर्चा

sinaee

जयपुर : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में पेंशन फंड विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष शिवसुब्रमण्यन रमण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस), यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस), पेंशन सुधार तथा कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की ओर से एनपीएस के संचित कोष की वापसी के संबंध में राजस्थान का पक्ष रखा। साथ ही अखिल भारतीय सेवाओं (एआईएस) के अधिकारियों के लिए उपलब्ध एनपीएस और यूपीएस के विकल्पों तथा पेंशन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

वी. श्रीनिवास ने राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के क्रियान्वयन के अनुभव साझा करते हुए कर्मचारी हितों और सामाजिक सुरक्षा के संबंध में राज्य सरकार का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। बैठक में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के प्रचार-प्रसार, पेंशन कल्याण तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख शासन सचिव, वित्त वैभव गालरिया तथा राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की निदेशक हेम पुष्पा शर्मा भी उपस्थित रहीं।