बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया

पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार मिली, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया

Rajasthan Royals

IPL- 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पंजाब किंग्स इस सीजन पहली बार कोई मैच हारी है। उनकी विनिंग स्ट्रीक भी टूट गई है। इससे पहले पंजाब ने 7 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की थी जबकि 1 मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस जीत से बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

राजस्थान ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की

राजस्थान ने पावरप्ले में तेज शुरुआत करते हुए 84 रन बना लिए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 43 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन की फिफ्टी लगाई। डोनोवन फरेरा ने 52 रन की नाबाद पारी खेली। शुभम दुबे ने 31 रन बनाए और दोनों ने 5वें विकेट के लिए 32 बॉल पर 77 रन जोड़े। युजवेंद्र चहल ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया। यहां से टीम को जीत के लिए 72 रन चाहिए थे। ऐसे में फरेरा ने 6 चौके और 3 सिक्स से 26 बॉल पर 52 रन बनाए और सिक्स लगाकर मैच जिता दिया।

हैदराबाद और बेंगलुरु से आगे निकली राजस्थान

पंजाब किंग्स ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए थे। 223 रन का टारगेट राजस्थान ने 19.2 ओवर में 6 विकेट रहते चेज कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा बार 200 प्लस टारगेट को चेज करने के मामले में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें कि आरसीबी और एसआरएच ने 200 प्लस का टारगेट आईपीएल में 5 बार चेज किया है।