‘फिट राजस्थान–फिट इंडिया’ का संदेश देते CM भजनलाल शर्मा

जवाहर सर्किल पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

WhatsApp Image 2025-12-06 at 17

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जवाहर सर्किल पार्क में की मॉर्निंग वॉक, ‘फिट राजस्थान–फिट इंडिया’ का दिया संदेश

जयपुर, 06 दिसंबर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह जयपुर के जवाहर सर्किल पार्क में मॉर्निंग वॉक कर स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “फिट राजस्थान–फिट इंडिया हमारा सामूहिक संकल्प है। हर नागरिक को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए।”

आमजन के साथ वॉक, आत्मीय बातचीत

मॉर्निंग वॉक के दौरान पार्क में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ कदम मिलाकर वॉक की। शर्मा ने आमजन से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी सेहत, दिनचर्या तथा जीवनशैली से जुड़े मुद्दों पर बातचीत भी की।

मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री ने जवाहर सर्किल पार्क स्थित मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने जूस पीते हुए लोगों से अनौपचारिक चर्चा भी की।

अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हैप्पीनेस एवं फिटनेस ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “बाबा साहेब ने समता और न्याय का जो मार्ग दिखाया, वह सदैव देश और समाज को प्रगति एवं सद्भाव की ओर ले जाने वाला है।”