धमकी भरा ईमेल: कोटा प्रशासन में हड़कंप, कलेक्ट्रेट की घेराबंदी

कोटा कलेक्ट्रेट में RDX लगाने की धमकी, पुलिस-इंटेलिजेंस ने किया सर्च ऑपरेशन

Bomb-Threats

Kota Breaking News : कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट — घंटों सर्च के बाद नहीं मिला कोई विस्फोटक

कोटा। सोमवार सुबह जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए एक धमकी भरे मेल ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को अलर्ट मोड पर ला दिया। मेल में दावा किया गया था कि कलेक्ट्रेट परिसर में छह जगह आरडीएक्स लगाया गया है। संदेश पढ़ते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, SOG, डॉग स्क्वायड और इंटेलिजेंस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।