भारत ने पहलगाम का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से आखिरकार दे ही दिया है। भारत में जो कहा था वह करके दिखाया। पाकिस्तान और गुलाम जम्मू कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने निश्ते नाबूद कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर पर राजस्थान के दिग्गज नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जय हिंद कहकर भारतीय सेना के जज्बे को सलाम किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऑपरेशन सिंदूर को शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि बताया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित राजस्थान के तमाम दिग्गज नेताओं ने भारत माता की जय लिखकर सेना के शौर्य को सलाम किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा आज 140 करोड़ देशवासियों का सीना गर्व से भरा हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर कहा हम सभी भारतीय सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई का समर्थन करते हैं और हम सब एक साथ हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा शौर्यं तेजः संयमश्च, यत्र भारतसैनिका:।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जय हिंद लिखकर किया सेना के शौर्य को सलाम
विजयं तेषु नित्यं स्यात्, जयतु भारतमाता। इसके साथ ही भारत माता की जय लिखकर सेना के शौर्य को सलाम किया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारत माता की जय लिखकर सेना को सल्यूट किया। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा ऑपरेशन सिंदूर आतंक के प्रति शून्य सहिष्णुता है। भारतीय सशस्त्र बलों ने एक सटीक मिशन, ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में 9 आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। हमें हमारी सेना पर गर्व है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जय हिंद जय हिंद की सेना लिखकर सलाम किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंक के अड्डों को नेस्तानाबूद किया। आज 140 करोड़ देशवासियों का सीना गर्व से भरा हुआ है। यह मोदी का नया भारत है घर में घुसेगा भी और करारा जवाब भी देगा।
ऑपरेशन सिंदूर पर अशोक गहलोत बोले यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऑपरेशन सिंदूर को शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। गहलोत ने कहा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंक पर कड़ा प्रहार किया है। कांग्रेस पार्टी और पूरा भारत इस कार्रवाई का स्वागत करता है और पूरी मजबूती से भारतीय सेना और भारत सरकार के साथ हम खड़े हैं। 'पहलगाम आतंकी हमले में जिन्होंने अपनों को खोया है, उसके जख्म कभी नहीं भर सकते। लेकिन यह कार्रवाई उन लोगों के लिए बड़ा मैसेज है जो भारत में आतंकवाद फैलाने की सोच रखते हैं। भारत ने हमेशा की तरह साफ किया है कि अगर कोई देश में आतंकवाद फैलाने की कोशिश करेगा तो उसका क्या अंजाम होगा। सचिन पायलट ने कहा इस समय पूरा देश एकजुट होकर ऑपरेशन सिन्दूर का समर्थन करता है। आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया होना चाहिए। पहलगाम में हुए कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, पहलगाम में जिस तरह से आतंकवादियों ने पर्यटकों की हत्या की, तब से पूरे देश में लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आज हम सभी भारतीय सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई का समर्थन करते हैं और हम सब एक साथ हैं। ऐसे समय में हमारे राजस्थान सरकार के मुखिया और मंत्रियों को गुजरात के बजाय राजस्थान में होना चाहिए। हमें हमारी सेना पर गर्व है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा हमें हमारी सेना पर गर्व है। वहीं इस एयर स्ट्राइक के बाद भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने सेना के शौर्य को सलाम किया है।