पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में पेश किया गया

CRPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को NIA ने किया गिरफ्तार,पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी

crpf-jawan-jasoosi-pakistan

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (PIOs) को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने का गंभीर आरोप है।

पटियाला हाउस के विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर अपराध बताया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल देश की रक्षा की नींव हैं। इसमें सेंध लगाना देशद्रोह है। यह देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा-

उसने सीआरपीएफ के एएसआई को दिल्ली से गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है। केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि वह उनसे धन प्राप्त करने के बाद वर्गीकृत जानकारी साझा कर रहा था और उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत ने उन्हें 6 जून तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

हमने सीआरपीएफ के जवान को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मोती राम जाट के रूप में हुई है। वह CRPF की 116वीं बटालियन में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर तैनात था। जासूसी गतिविधि में सक्रिय रूप से शामिल था और 2023 से पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (पीआईओ) के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित वर्गीकृत जानकारी साझा कर रहा था। हमें यह भी पता चला है कि वह विभिन्न माध्यमों से पीआईओ से धन प्राप्त कर रहा था। साथ ही, उक्त व्यक्ति को सीआरपीएफ नियमों के साथ भारत के संविधान के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत 21.05.2025 से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।सीआरपीएफ जवान को अदालत ने 15 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है।