ईरान से 2 बैच में 407 भारतीय लौटे

Operation Sindhu के तहत ईरान से भारत के छात्रों को वापस लाया गया

iran se laute chatra

ऑपरेशन सिंधु : हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन सिन्धु के तहत, ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित रूप से भारत वापस लाया गया है। यह अभियान ईरान के कुछ अशांत क्षेत्रों में बिगड़ते हालात के चलते शुरू किया गया, जहां कई भारतीय छात्र शिक्षा या शोध के लिए मौजूद थे। जैसे ही स्थिति तनावपूर्ण हुई, भारत सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और वायुसेना के सहयोग से यह ऑपरेशन शुरू किया। विदेश मंत्रालय ने इस मिशन को "संवेदनशील और समयबद्ध कार्रवाई" बताया है, वहीं परिजनों ने सरकार का धन्यवाद कहा। छात्रों का पहला जत्था गुरुवार तड़के दिल्ली लाया गया।

अब तक 517 भारतीय नेशनल स्वदेश लौट चुके हैं

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 517 भारतीय नेशनल स्वदेश लौट चुके हैं। शुक्रवार देर रात 2 बैच में 407 भारतीय लौटे। देर रात 10:30 बजे की फ्लाइट में 190 कश्मीरी छात्रों समेत 290 और देर रात 3 बजे की फ्लाइट में 117 लोग थे। इससे पहले 19 जून को 110 छात्र आर्मेनिया और दोहा के रास्ते भारत पहुंचे थे। एक और फ्लाइट शनिवार शाम तक आ सकती है।

लोगों ने कहा, भारत आकर सुकून मिला

ईरान से भारत पहुंचीं एलिया बतूल ने कहा, 'मेरा परिवार बहुत परेशान था। यहां आकर हमें सुकून मिला। भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें वहां कोई भी समस्या नहीं हुई, क्योंकि हमारे दूतावास ने हमारा बहुत साथ दिया।'
सैयद मंसूर हुसैन ने कहा, 'सभी ने भारत मां की सरजमीं पर आकर सजदा किया। भारत सरकार का बहुत धन्यवाद। मैं भारत से प्यार करता हूं।' ईरान से दिल्ली पहुंचे इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर 'वन्दे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इस दौरान कुछ लोग भावुक भी हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे, तो कुछ ने जमीन पर माथा टेककर शुक्रिया भी अदा किया।