झोटवाड़ा में व्यापारियों के बीच पहुंचे कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने व्यापारियों से किया संवाद, विकास कार्यों और समस्याओं पर हुई चर्चा

Rajyavardhan Singh Rathore

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने व्यापार संघ के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद करते हुए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और व्यापारिक गतिविधियों पर सुझाव लिए।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने दुकानदारों का हालचाल जाना, उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार केवल आर्थिक गतिविधियों के केंद्र नहीं होते, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ व्यापारियों की सुविधाओं और उनकी समस्याओं का समाधान करना भी उनकी प्राथमिकता है।

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों से मिले सुझावों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर वातावरण मिल सके और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो। समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश.

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

कालवाड़ और सिरसी व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने कर्नल राठौड़ को उनकी समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा。

Golden Hind Desk