बजट घोषणाओं की अद्यतन प्रगति, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, पंच गौरव कार्यक्रम और विभिन्न विकास परियोज

संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में जेडीए सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

Jogaram

जोधपुर विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, आरयूआईडीपी, रूडसिको, समसा और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जेडीए सभागार में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली एवं सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में बजट घोषणाओं की अद्यतन प्रगति, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, पंच गौरव कार्यक्रम और विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

बजट घोषणाओं की शत- प्रतिशत क्रियान्विति सुनिश्चित करें

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजस्थान के सतत् और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा सभी विभाग बजट घोषणाओं की शत- प्रतिशत क्रियान्विति सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा सभी अधिकारी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें।

राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन के प्रकरणों का करें शीघ्र निस्तारण

पटेल ने जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्माणाधीन सड़क कार्यों में शोल्डर और ड्रेनेज का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग को जोड़ने वाले पॉइंट पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्वालिटी कंट्रोल विंग को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निरंतर मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा जेडीए और राजस्व विभाग राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।

भैरव नाला का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

संसदीय कार्य मंत्री ने आरयूआईडीपी के अधिकारियों को आरटीओ नाला और भैरव नाला के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए आरयूआईडीपी को डिपॉजिट राशि जेडीए को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को यूनिवर्सिटी नाला निर्माण के लम्बित कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

ट्रंक सीवर लाइन निर्माण कार्य की समीक्षा

विधि मंत्री ने तनावड़ा से सालावास एसटीपी तक ट्रंक सीवर लाइन निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को उचियारड़ा एवं कुड़ी में घर -घर कचरा संग्रहण के कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में कंट्रोल रूम के सुचारू संचालन और टोल फ्री नंबर जारी करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बेहतर गुणवत्ता और तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश पटेल ने शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने कहा सभी विभागों को निर्माण कार्यों को बेहतर गुणवत्ता और तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को आदान-अनुदान, एनएफएसए के समस्त प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।