दस्तावेजों के सफल परीक्षण एवं सत्यापन के उपरांत ही नियमानुसार नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 10 अगस्त को

RSSB

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 में चयनित एवं राजस्व मंडल को आवंटित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 10 अगस्त 2026 को राजस्व मंडल, अजमेर में किया जाएगा। अतिरिक्त निबंधक (प्रशासन) कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए कुल 82 चयनित अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत डाक तथा राजस्व मंडल की वेबसाइट के माध्यम से सूचना उपलब्ध करा दी गई है।

मूल दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा अजमेर

जारी सूची के अनुसार सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर राजस्व मंडल, अजमेर में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को परिशिष्ट ‘अ’ एवं ‘ब’ के अनुसार अपने सभी मूल दस्तावेज, उनकी प्रतिलिपियां तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्तर से जारी स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सत्यापन के बाद जारी होंगे नियुक्ति आदेश

राजस्व मंडल के अनुसार सभी दस्तावेजों के सफल परीक्षण एवं सत्यापन के उपरांत ही नियमानुसार अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। इसलिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए 10 अगस्त की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी राजस्व मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी सूचना, दस्तावेज सत्यापन संबंधी निर्देश और अन्य आवश्यक जानकारी वेबसाइट पर देख सकते हैं।