राज्यपाल बागडे की कलाई पर महिलाओं और बालिकाओं ने राखी बांधी

लोकभवन में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, राज्यपाल ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी

Haribhav

लोकभवन में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल बागडे ने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का पवित्र पर्व है। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान की भावना को मजबूत करता है।

लोकभवन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने राज्यपाल को राखी बांधी तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्यपाल ने भी सभी बहनों का स्नेहपूर्वक अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर लोकभवन का वातावरण आत्मीयता, उल्लास और भाई-बहन के पवित्र प्रेम की भावनाओं से सराबोर रहा।