नगर निगम जयपुर के कुछ बूथों के परिणाम ईवीएम में तकनीकी खराबी होने के कारण जारी नहीं हो पाए

नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन आगामी आदेश तक स्थगित

Election

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संबंध में जारी आदेश के अनुसार नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि नगर निगम जयपुर के कुछ बूथों के परिणाम ईवीएम में तकनीकी खराबी होने के कारण जारी नहीं हो पाए हैं। उक्त नगरीय निकायों के परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की निर्धारित तिथियों पर निर्वाचन कराया जाना संभव नहीं है।

नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया

उन्होंने बताया कि आयोग के 19 अगस्त, 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार अध्यक्ष पद  के निर्वाचन के लिए 15 सितम्बर, 2026 तथा उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 22 सितम्बर, 2026 की तिथि निर्धारित की गई थी। अब आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है।