जयपुर मेट्रो का बड़ा विस्तार, नए रूट्स पर चर्चा तेज

जयपुर मेट्रो विस्तार प्लान: आमेर, जगतपुरा, बगराना और हीरापुरा तक रूट पर मंथन

aa

जयपुर : जयपुर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए Jaipur Metro के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। शहर के प्रमुख और घनी आबादी वाले इलाकों—आमेर, जगतपुरा, बगराना (आगरा रोड) और हीरापुरा—को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मेट्रो परियोजना की समीक्षा बैठक ली। बैठक में फेज-2 के साथ फेज-1सी (बड़ी चौपड़–ट्रांसपोर्ट नगर) और फेज-1डी (मानसरोवर–अजमेर रोड चौराहा) की प्रगति पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध और कम लागत में परियोजनाएं पूरी की जाएं, ताकि शहरवासियों को आधुनिक और सुगम परिवहन सुविधा मिल सके।


 कहां-कहां तक जाएगा मेट्रो विस्तार?

 आमेर रूट:

  • गलता गेट–दिल्ली बाईपास–जलमहल होते हुए आमेर
  • बड़ी चौपड़ से जोरावर सिंह गेट तक अंडरग्राउंड, फिर एलिवेटेड ट्रैक

 जगतपुरा रूट:

  • ट्रांसपोर्ट नगर–राजापार्क–अरण्य भवन–एपेक्स सर्किल
  • टोंक रोड, सांगानेर और एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी पर भी विचार

 हीरापुरा कनेक्टिविटी:

  • 200 फीट रोड के जरिए ISBT हीरापुरा तक मेट्रो

 बगराना (आगरा रोड):

  • बगराना से आगे कानोता तक विस्तार की संभावना

 फेज-2 अभी अटका हुआ

करीब 42 किमी लंबे फेज-2 की DPR पिछले 9 महीनों से केंद्र सरकार के पास लंबित है। मंजूरी के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें करीब 2 महीने लग सकते हैं, जबकि निर्माण पूरा होने में लगभग 5 साल का समय लगेगा।


 11 साल में सिर्फ 11 किमी मेट्रो

साल 2014 में शुरू हुई जयपुर मेट्रो अभी तक सिर्फ मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक 11 किमी रूट पर ही चल रही है।
फेज-2 पूरा होने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर, अजमेर रोड, प्रहलादपुरा और सीकर रोड तक कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

Golden Hind Desk