जयपुर के 150 वार्डों में से 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी जिला कलेक्ट्रेट में निकाली गई

Election0

जयपुर में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर वार्डों के आरक्षण की तस्वीर सामने आ गई है। जयपुर के 150 वार्डों में से 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 63 वार्ड सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं। वहीं, ओबीसी वर्ग के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

आरक्षण व्यवस्था के बाद अब अलग-अलग वार्डों में संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी और चुनावी तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। सामान्य वार्डों में किसी भी वर्ग का पात्र उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है, जबकि आरक्षित वार्डों में संबंधित श्रेणी के उम्मीदवार ही मैदान में उतर सकेंगे।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी जिला कलेक्ट्रेट में पूरी हो गई है। इसके तहत कुल 50 वार्ड महिलाओं के लिए, 30 वार्ड ओबीसी के लिए, 20 एससी के लिए और 6 एसटी के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 63 वार्ड पूरी तरह अनारक्षित (ओपन) हैं जहाँ से कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

OBC वर्ग के लिए 30 वार्ड आरक्षित, स्कूली बच्चों ने निकाली पर्चियां

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के लिए स्कूली बच्चों को शामिल किया गया. बच्चों ने निष्पक्ष रूप से लॉटरी की पर्चियां निकालीं, जिसके आधार पर कुल 30 वार्ड OBC वर्ग के लिए तय किए गए.आरक्षण की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों और संभावित पार्षद प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा दी है। कई वार्डों में लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं की उम्मीदों पर आरक्षण व्यवस्था का असर पड़ सकता है।