गणगौर सवारी आज, जयपुर में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

जयपुर में आज निकलेगी गणगौर की शाही सवारी: परकोटे में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते रहेंगे बंद

1006

Jaipur :Jaipur में आज और कल Gangaur की शाही सवारी निकाली जाएगी। दोनों दिन शाम 5:45 बजे सवारी City Palace Jaipur से रवाना होकर त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा/पोंड्रिक पार्क तक पहुंचेगी।

सवारी से पहले सिटी पैलेस में पूर्व राजपरिवार की महिला सदस्य गणगौर माता की पूजा करेंगी। इसके बाद त्रिपोलिया गेट पर Padmanabh Singh पारंपरिक लाव-लश्कर के साथ आरती करेंगे।


 ट्रैफिक डायवर्जन: ये रास्ते रहेंगे बंद

गणगौर सवारी के चलते पुराने शहर (परकोटे) में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा:

  • सिटी पैलेस और नगर परिषद मोरी की ओर ट्रैफिक पूरी तरह बंद
  • आतिश मार्केट और पदुलाल सिंह की नाल से सिटी पैलेस का रास्ता बंद
  • चीनी की बुर्ज की ओर से आने वाला ट्रैफिक सिटी पैलेस नहीं जा सकेगा
  • रामनिवास बाग और न्यू गेट से चौड़ा रास्ता बंद रहेगा
  • चौड़ा रास्ता की गलियों से त्रिपोलिया की ओर जाने पर रोक
  • बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ से त्रिपोलिया टी-पॉइंट की ओर ट्रैफिक डायवर्ट
  • अजमेरी गेट से आने वाले वाहनों को सांगानेरी गेट की ओर मोड़ा जाएगा
  • संजय सर्किल से चांदपोल बाजार जाने वाला ट्रैफिक चंद्र रोड की ओर डायवर्ट
  • ब्रह्मपुरी बस स्टैंड से छोटी चौपड़ जाने वाले वाहन माउंट रोड की ओर भेजे जाएंगे
  • तालकटोरा और चौगान स्टेडियम की ओर जाने वाला ट्रैफिक पहले से डायवर्ट रहेगा

 इन क्षेत्रों में वाहनों की एंट्री बंद

रामगढ़ मोड़, धोबी घाट, गलता गेट, घाट गेट, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट और संजय सर्किल क्षेत्र में सिटी बस, मिनी बस और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


 पार्किंग पर भी रोक

त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार और चौगान स्टेडियम तक दोपहर 3 बजे के बाद पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी।


यात्रियों के लिए सलाह

लोगों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सवारी के समय परकोटे क्षेत्र में जाने से बचें, ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

Golden Hind Desk